उत्तराखंड ताज़ा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संवेदना प्रोजेक्ट एलसीएच मसूरी द्वारा महिलाओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

थत्यूड़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को संवेदना प्रोजेक्ट (एलसीएच) मसूरी की एक पल पर ढाणा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सीता रावत एवं विशिष्ट अतिथि आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शैला सेमवाल उपस्थित रही।

कार्यक्रम में पहुंची सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार द्वारा सभी महिलाओं को महिला दिवस के उपलक्ष में इस वर्ष की थीम सभी को सम्मान अधिकार के बारे में जागरूक किया गया।

ब्लॉक प्रमुख सीता रावत द्वारा सभी महिलाओं को उत्साहित कर अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं पहले से ज्यादा सशक्त हुई हैं। लगातार महिलाओं की स्थिति में सुधार आ रहा है। समाज का नजरिया महिलाओं के प्रति बदला है। आने वाले समय में और अधिक बदलाव देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में दीपिका नौटियाल, रेखा नौटियाल, सुशील थपलियाल, गमेश्वर, विजय रतूड़ी, वीरू थापा, नरेश रतूड़ी, वीरेंद्र गौड़, मुनीम, जसपाल भंडारी, जयेन्द्र, गुलशन, कला देवी, रतना, मुक्ता, ममता, बबीता परमार, रंगीता, कुसुम, कविता, सुषमा देवी, संगीता देवी, ममता थापा, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!