ताज़ा ख़बरथत्यूड
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा
थत्यूड़। नई टिहरी 20 जून 2019- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय में नई टिहरी स्थित विकास भवन के बहुउद्देशीय हाॅल में प्रातः 6.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया जायेगा।




