राशिफल

24 जून : जानिए आज का राशिफल

rashifal 1549115283
1. मेष-आज धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध जातकों को संघर्ष करना पड़ेगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।                                              
2. वृष- आज सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छोटी छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नारंगी रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ लाभकारी है।
3. मिथुन- आज आप किसी कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे। हर्ष भरा दिन है। आई टी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। नीला रंग समृद्धि कारक है। 
4. कर्क- जॉब से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन संघर्षकारक है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी।पीला तथा लाल रंग शुभ है।
5. सिंह- आज का दिन प्रगतिकारक है। मीडिया और आई टी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार संग घूमने का आनन्द उठाएंगे। आज का शुभ रंग है पीला। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।
6. कन्या- छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ से दिक्कत हो सकती है।हरा रंग शुभ है।
7. तुला- समस्याओं का समाधान होगा। आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में श्वांस  के रोग से परेशानी आ सकती है।नीला रंग शुभ है।                                                                 
8. वृश्चिक- आज धन के निवेश में रुचि लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी  के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है। 
9. धनु- धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मीडिया और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी।लव लाइफ शानदार रहेगी।पीला रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
10. मकर- सफलता की प्राप्ति होगी। फ़िल्म तथा आईटी से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। छात्रों को उनकी  मेहनत का परिणाम मिलेगा। धन का व्यय होगा। मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है।हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।                                              
11. कुंभ- व्यवसाय से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। आज छात्र शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव  हो सकता है। नीला रंग शुभ है । स्वास्थ्य सुख अच्छा  रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।                                 
12. मीन – आज संघर्षरत रहेंगे। विद्यार्थी सफल रहेंगे।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। श्वांस के रोग से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!