जनसमस्या
आखिर कब निजात मिलेगी आवारा पशुओं से ! रात को खेतों में घुसकर फसलों को कर रहे चौपट
थत्यूड़ | जौनपुर के सकलाना पट्टी में पिछले एक वर्ष से कद्दूखाल सत्यौ मोटर मार्ग पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा हुआ है जिसमें क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है आवारा पशु हैं जिसमें स्थानीय किसानों को नुकसान हो रहा है स्थानीय निवासी राहुल नकोटी का कहना है कि कई बार शासन प्रशासन को लिखित रूप में भी पत्र भेजा गया लेकिन उसके बावजूद सरकार की तरफ से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई भाजपा जिला अध्यक्ष संजय नेगी जी ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखा था और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल जी ने उप जिलाधिकारी को इसके संबंध में पत्र सौंपा था उसके बावजूद कोई कारवाई नही हुई जिससे स्थानीय लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है |

