मेष राशि
आप पूरी तरह स्वस्थ और उत्साह से भरे रहेंगे आपकी शारीरिक श्रम शक्ति उत्तम होंगी। सेहत से संबंधित कोई भी मसला आपको परेशान नहीं करेगा अपने आहार और दैनिक आदतों के प्रति सावधान रहें।
वृष राशि
आपका मन अधिक ग्रहणशील और सामान्य से अधिक सचेत रहेगा। यदि आप सार्वजनिक कल्याण के लिए काम करते हैं तो आपको व्यक्तिगत पूर्णता का अनुभव होगा।
मिथुन राशि
आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बहस बाजी में उलझ सकते हैं। और उनसे अलग होने की स्थिति भी आ सकती हैं। आप समय पर भोजन भी नहीं कर पाएंगे यह दिन आपके लिए व्यर्थ की यात्राएं और चिंताजनक हो सकता है।
कर्क राशि
आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। और कार्यालय में पदोन्नति भी मिल सकती है नई अवधारणाओं को प्रस्तुत करने को और नई परियोजनाओं की शुरूआत करने के लिए यह दिन अनुकूल है।
सिंह राशि
आपको अपने कार्य सथान पर विचारों को साझा करने का अवसर मिलेगा। सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए भी उपयुक्त है।
कन्या राशि
कुछ अनुकूल निश्चित रूप से उजागर होगा आप एक लंबे समय से जिस चीज का इंतजार कर रहे थे उसे पाने की संभावना है।
तुला राशि
आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने आपको अधिक न थकाएं। एलर्जी और वायरल संक्रमण के प्रति सावधानी बरतें। उचित औषधि अति आवश्यक है।
वृश्चिक राशि
आप संतोषजनक महसूस करेंगे हर किसी के प्रति गर्मजोशी से पेश आएंगे। मौलिक विचारों से आपका मन भरा होगा मित्र बनाने से बचें।
धनु राशि
कोई करीबी व्यक्ति आपके राज खोल सकता है यह अपनी भावनाओं को उजागर करने के लिए उपयुक्त दिन नहीं है। परिवार के सदस्य आपको यथोचित समर्थन देने में अक्षम होंगे।
मकर राशि
फंड निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत हैं आपको कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी ग्रहण करनी होगी।
कुंभ राशि
ड्राइविंग या यात्रा करते समय सावधान रहें लंबी यात्रा करने से बचें। समय आपके पक्ष में नहीं है इसलिए भाग्य पर निर्भर रहते हुए सोच समझ कर कार्य करें।
मीन राशि
आप तरोताजा और तंदुरुस्त होने की खुशी महसूस करेंगे स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी व्यायाम प्रणाली में ध्यान देना होगा।