जनसमस्यामसूरी

मसूरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, चार युवक हुए घायल, दो की हालत गंभीर

ezgif.com webp to jpg%2B%25281%2529
मसूरी I आज सुबह मसूरी देहरादून मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां किमाड़ी गांव के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना आज सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। कार में सवार चार युवक घायल हो गए हैं। मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल गया। सभी को 108 एंबुलेंस के द्वारा देहरादून के दून अस्पताल लाया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों के नाम:
प्रतीक सिंह बोरा, शुभम फर्सवाण, आपुर्वश भण्डोला, प्रतीश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!