जनसमस्या

जौनपुर विकासखंड कार्यालय में सहायक समाज कल्याण अधिकारी ना होने से जनता परेशान

थत्यूड़। टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड कार्यालय में सहायक समाज कल्याण अधिकारी ना होने से ग्रामीणों को हो रही है भारी दिक्कतें जिससे आम व्यक्तियों को वृद्धावस्था पेंशन विकलांग पेंशन विधवा पेंशन आदि समाज कल्याण से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे हैं जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीण किशोरीलाल बधानी परोड़ी, नरेश रावत खेड़ा, महादेव नौटियाल मोलधार, कबूल चंद अलमस, जगत सिंह असवाल कफुल्टा, कृपाल सिंह अग्यारना आदि लोगों का कहना है कि उनके द्वारा एक महा से कई चक्कर विकास खंड कार्यालय में लगा दिए गए हैं | लेकिन वहां पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी नहीं मिलते हैं जिससे ग्रामीणों को समय व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर विकास खंड कार्यालय में सहायक समाज कल्याण अधिकारी नहीं बैठता है तो ग्रामीणों को जन आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा खंड विकास अधिकारी पुष्कर सिंह बिष्ट ने बताया कि सहायक समाज कल्याण अधिकारी को जिला से 15 दिन थोलधार 15 दिन जौनपुर बैठने का निर्देश है किंतु आजकल प्रशिक्षण होने के कारण वह बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!