उत्तराखंड ताज़ा

टिहरी में हर गुरुवार रहेगा “नो व्हीकल डे”, अब पैदल चलेंगे अधिकारी

फिट इंडिया और ग्रीन इंडिया अभियान को गति देने के लिए डीएम नितिका खण्डेलवाल का बड़ा फैसला, तहसील और ब्लॉक स्तर तक लागू हुआ आदेश

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर अब प्रत्येक बृहस्पतिवार को पूरे जनपद में “नो व्हीकल डे” का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के “Fit India” और “Green India” अभियान को धरातल पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल के तहत अब जिला, विकासखंड और तहसील स्तर के सभी अधिकारी सप्ताह में एक दिन वाहन का उपयोग नहीं करेंगे और पैदल कार्यालय पहुंचेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय, विकासखंड स्तरीय और तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 14 मई 2026 से “नो व्हीकल डे” का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत अगस्त 2025 के प्रथम बृहस्पतिवार से जिला स्तर पर की गई थी, जिसे अब पूरे जनपद में विस्तारित कर दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!