थत्यूड़ के रामलीला मैदान में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ,जय संतोषी माता मंदिर से महिलाओं के द्वारा निकाली गई भव्य जल कलश यात्रा

थत्यूड़। अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में सोमवार 22 जनवरी को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ के रामलीला मैदान में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ जो सोमवार 22 जनवरी 10:00 बजे तक चलेगा।
इससे पूर्व मुख्य बाजार थत्यूड़ के जय संतोषी माता मंदिर से महिलाओं के द्वारा भव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में सभी व्यपारी भाजपा और राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्साह के साथ भाग लेकर भगवान श्री राम की जय के नारे व भजन गाए गए।
रामलीला समिति के अध्यक्ष गजेंद्र असवाल ने बताया कि अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हो चुका है जो कल सोमवार 10:00 बजे तक चलेगा इसके बाद भगवान राम का पूजन किया जाएगा और पूजन के बाद आरती और प्रसाद बांटा जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, खेमराज भट्ट, रतन मनी भट्ट, देवेंद्र प्रसाद चमोली, सोबत रावत, कुलबीर रावत, विपुल लेखवार, सरस्वती देवी, चंद्रकला देवी, ब्रहमदेई, विनीता रावत, प्रभा देवी, राजबाला असवाल, पिंकी असवाल, प्रीति सजवाण, सुनीता सजवाण, आदि लोग उपस्थित थे।