खेलथत्यूड

राइका थत्यूड़ ढाणा के खेल मैदान में दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन

रिपोर्ट—मुकेश रावत 

थत्यूड़। राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज थत्यूड़ ढाणा के खेल मैदान में दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर अपना दमखम दिखाया। 

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि यशवीर रावत खंड शिक्षा अधिकारी जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि जगदीश कुशलवान अध्यक्ष पीटीए राइका थत्यूड़ व राम सिंह प्रधानाचार्य राइका बंगसील संयोजक संतोष कुमार सहगल प्रधानाचार्य राइका थत्यूड़ ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने,अनुशासन बनाए रखने तथा आपसी प्रेम व भाईचारे का परिचय देने का आग्रह किया। तो वही रायका थत्यूड़ के प्रधानाचार्य एस के सहगल ने विद्यार्थियों को खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी के लिए पढ़ाई व खेल दोनों का महत्व बहुत ही अधिक है।

खेल महाकुंभ में  राइका थत्यूड़ सरस्वती विद्या मंदिर थत्यूड़ राकइका थत्यूड़ व राइका बंगसील के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। अंडर-14 बालक वर्ग 8 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीष रौंछैला सरस्वती विद्या मंदिर थत्यूड़ प्रथम आयुष रावत राइका थत्यूड़ द्वितीय विनीत रावत राइका थत्यूड़ तृतीय 8 सौ मीटर बालिका वर्ग में कुमारी साक्षी राणा राकइका थत्यूड़ प्रथम कुमारी नंदनी राकइका द्वितीय कुमारी भारती राइका थत्यूड़ तृतीय एवं 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में मनीष रौंछैला सरस्वती विद्या मंदिर थत्यूड़ प्रथम मनीष रावत राइका थत्यूड़ द्वितीय सौरभ कोहली राइका थत्यूड़ तृतीय बालिका वर्ग में कुमारी साक्षी राणा राकइका थत्यूड़ प्रथम कुमारी संजना राकइका थत्यूड़ द्वितीय कुमारी प्रिया राकइका थत्यूड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

इस अवसर पर दिनेश गुसाईं राजीव चौधरी देवेंद्र रावत सुनीता रावत प्रमोद राणा राजेंद्र कुमार केएल शाह सोहनलाल पठोई सुमेर चंद पंवार एवं खेल महाकुंभ में विशेष सहयोग समस्त विद्यालय परिवार राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!