उत्तराखंड ताज़ा

सड़क निर्माण की धूल बनी मुसीबत, डीएम के सख्त निर्देश के बाद राहत

बलुवाकोट-तवाघाट मार्ग पर पानी के छिड़काव से धूल पर काबू, प्रशासन ने एजेंसियों को दिए नियमित निगरानी के आदेश

धारचूला/पिथौरागढ़: बलुवाकोट से तवाघाट के बीच चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान उड़ रही धूल से आमजन को हो रही भारी परेशानी पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

डीएम के निर्देशों के अनुपालन में प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत पानी का छिड़काव कराया गया, जिससे धूल के गुबार पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया और राहगीरों को राहत मिली। इस पहल से न केवल आवागमन सुगम हुआ, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक असर देखने को मिला।

प्रशासन ने बीआरओ समेत सभी निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील स्थलों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि धूल प्रदूषण पर स्थायी नियंत्रण बना रहे।

इसके साथ ही उपजिलाधिकारी धारचूला को पूरे मामले की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि सभी आदेशों का कड़ाई से पालन हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!