उत्तराखंड

सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

नगला तराई आवास और लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन व जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात, बोले—जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े और उन्हें समय पर राहत मिल सके।

सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र पर काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में गंभीरता बरतने तथा समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी से बचने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री कैप्टन (सेनि.) गंभीर सिंह धामी, सुरेश कोली, रणजीत सिंह नामधारी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सतीश भट्ट, रनदीप पोखरिया, वरुण अग्रवाल, अमित पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक (अपराध) अनुषा बडोला, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!