उत्तराखंड

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए टिहरी की टीम का चयन

जिला स्तरीय ट्रायल में करीब 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह

टिहरी गढ़वाल। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए टिहरी गढ़वाल की जनपद स्तरीय टीम का चयन कर लिया गया है। जिला खेल कार्यालय एवं उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 100 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 02 से 03 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। इसी प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय टीम के चयन को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया था। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की गति, खेल कौशल, फिटनेस, क्षमता और मैदान पर प्रदर्शन का बारीकी से परीक्षण किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए गठित जनपद स्तरीय टीम में किया गया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, खेल विभाग के खो-खो कोच हेमंत भारती, खेलो इंडिया खो-खो कोच मनीष गिरी, गोस्वामी हिमांशु नौटियाल तथा कोच वैभव शर्मा मौजूद रहे।

ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता प्रदीप कोठारी रहे। निर्णायक मंडल में हेमंत भारती, मनीष गिरी गोरखामी, दीपक रावत और वैभव शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!