उत्तराखंड ताज़ा

उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ बने बद्री-केदार मंदिर समिति के CEO

चारधाम यात्रा से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला, बेहतर व्यवस्थाओं और श्रद्धालु सुविधा पर रहेगा फोकस

चमोली, 25 अप्रैल 2026। उत्तराखण्ड शासन ने चारधाम यात्रा से ठीक पहले एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ (PCS) को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) का मुख्य कार्याधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। शासन के इस फैसले को धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

अपने कार्यकाल के दौरान कर्णप्रयाग में सोहन सिंह रांगड़ ने प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली, त्वरित जनसमस्या समाधान और आपदा प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है। विकास कार्यों के कुशल क्रियान्वयन और जनहितकारी निर्णयों ने उन्हें एक सक्षम अधिकारी के रूप में स्थापित किया है।

अब बद्री-केदार धाम जैसी आस्था के केंद्रों की जिम्मेदारी संभालते हुए उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाएंगे। खासतौर पर आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता ने उनकी नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में बद्री-केदार धाम की व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत और श्रद्धालु-हितैषी होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!