उत्तराखंड ताज़ा

2 अक्टूबर को जनपदभर में सम्मानपूर्वक मनायी जायेगी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती

11111
गांधी जयन्ती पर जनपद को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए श्रमदान कार्यक्रम भी विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आयोजित किया जायेगा
नई टिहरी : 30 सितम्बर आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती जनपदभर में सम्मानपूर्वक मनायी जायेगी। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डाॅ0वी0षणमुगम ने बताया कि गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर जनपद के सभी कार्यालयों, विद्यालयों व अन्य संस्थानों में प्रातः 8 बजे गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया जायेगा। वहीं गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा व उनके जीवन मूल्यांे पर चर्चा की जायेगी। वहीं गांधी जी व शास्त्री जी के निर्बलों के कल्याण सम्बन्धी अन्त्योंदय, सादा जीवन उच्च विचार एवं पथ निरपेक्षता सम्बन्धी अवधारणाओं पर प्रकाश डाला जायेगा। सार्वजनिक स्थानों पर स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से पारस्परिक सद्भावना, एक्य तथा सहयोग भाव को बढ़ावा देने वाले वातावरण को तैयार करने का प्रयास किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!