उत्तराखंड ताज़ा

धनोल्टी : आवारा पशुओं को लगाये गये रैबीज के टीके

धनोल्टी। पर्यटन नगरी धनोल्टी में आवारा पशुओं के लगातार पागल होने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी धनोल्टी के निर्देश पर आज पशुचिकित्सा विभाग की टीम  धनोल्टी पहुँची और शहर में घूम रहे करीब 80 आवारा गाय साण्ड कुत्ते आदि को रैबीज के टीके लगाये। प्रशान को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ पागल हो चुके कुत्तो के द्वारा शहर में कुछ गायों पर हमला कर काट दिया है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों के द्वारा  धनोल्टी तहसील प्रशासन को दी इसी बात का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी धनोल्टी रबिन्द्र जुवाँठा के निर्देश पर आज रविवार


 को धनोल्टी मे पशु चिकित्सा विभाग पुलिस विभाग राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा शहर मे आवारा घूम रहे करीब 80 गाय साण्ड कुत्तो को रैबीज के इन्जेक्शन लगाये गये पशुचिकित्साधिकारी डाँ० राकेश ने लोगो से अपील की कि अगर आपको लगता है कि किसी भी अस्वस्थ बीमार पशु की गतिविधियों मे आपको कुछ हटकर बदलाव देखने को मिलता है तो इसकी सूचना पशुचिकित्सालय थत्यूड़ को दें जिससे समय रहते पशु की जाँच हो सके इसमें लोगो का सहयोग बेहद जरूरी है इस मौके पर धनौल्टी चौकी इंचार्ज आशीष भट्ट राजस्व उपनिरीक्षक विशाल सिंह असवाल  देवेन्द्र वैलवाल, रघुवीर रमोला नीरज बैलवाल जगदीश सेमवाल राजपाल  आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!