उत्तराखंड
राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड के द्वारा खेड़ा गाँव मे सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ।
थत्यूड़। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड का आयोजन ग्राम खेड़ा में दिनांक 31 दिसंबर 2019 से शुरू हो गया है इस शिविर में 7 छात्राएं व 52 छात्र सम्मिलित है कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के प्रधान कमलेंद्र रावत कार्यक्रम अधिकारी शरण सिंह राणा सहायक कार्यक्रम अधिकारी दिनेश बिष्ट व्यायाम अध्यापक व गांव के गणमान्य लोगों द्वारा किया गया कार्यक्रम अधिकारी एसएस राणा ने बताया कि इन 7 दिनों में गांव में स्वच्छता कार्यक्रम जन जागरूकता अभियान पॉलीथिन उन्मूलन क्षतिग्रस्त रास्तों का निर्माण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व विभिन्न नाटकों से जन जागरूकता अभियान स्वयंसेवीयों के माध्यम से चलाए जाएगा ग्राम खेड़ा के प्रधान ने बताया कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम समाज के लिए एक संदेश होगा तथा एक आदर्श नागरिक बनने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया तथा बिष्ट ने बताया कि समाज को बनाने में स्वयंसेवीयों की अहम भूमिका है स्वयंसेवी सिद्धार्थ कान्यकुम्बज दीपक मल्ल कुमारी श्रेया सोनालिका आदि ने अपने विचार रखे।





