उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड
महासंघ अध्यक्ष बनने पर थत्यूड़ बाजार में रमिता रावत का भव्य स्वागत
थत्यूड़। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा रमिता रावत के श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के महा संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर विजय जुलूस मुख्य बाजार थत्यूड़ में निकाला गया इससे पूर्व राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमिता रावत का छात्र संघ के द्वारा ढोल दमाऊ के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी छात्र छात्राओं ने जश्न मना ने के साथ साथ अभिनंदन करके फूल मालाओं से स्वागत किया गया और कॉलेज में मिठाइयां बांटी गई इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विपुल रावत अमित असवाल भारत भूषण गौड़ रीमा भंडारी मनीषा पूजा डोगरा नीतू कृष्णा अमिता अंबिका आदि लोग भी उपस्थित थे।




