उत्तराखंड ताज़ा

महाविद्यालय नैनबाग मैं कृमि उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न,एल्बेंडाजोल नामक औषधि का किया वितरण

WhatsApp%20Image%202022 10 14%20at%204.15.42%20PM

थत्यूड़ | शुक्रवार को  राजकीय
महाविद्यालय नैनबाग मैं कृमि उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
| यह कार्यक्रम परिवार
एवं स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कृमि उन्मूलन कार्यक्रम
के तहत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग व राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में छात्र छात्राओं को परजीवी को समाप्त करने हेतु एल्बेंडाजोल नामक औषधि का वितरण किया 

इस अवसर
पर महाविद्यालय  के प्रभारी प्राचार्य डॉ ब्रीश कुमार ने  कार्यक्रम का
शुभारंभ किया
इसके पश्चात डॉक्टर
विनीत रुहेला ने कृमि किस प्रकार से
1 से 19 वर्ष के बच्चों में प्रवेश करता है इस बारे में
जानकारी दी
| क्या
इसके लक्षण होते हैं
? कैसे इसकी रोकथाम की जाती है? इस बारे में चर्चा
की
| इस
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से हरि भजन सिंह ने भी छात्र छात्राओं को किस प्रकार से  इस परजीवी से छुटकारा मिले इस संबंध में जानकारी  दी 

अवसर पर
महाविद्यालय की राजनीतिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मधुबाला जुवांठा ने भी
छात्र छात्राओं को संबोधित किया 
| इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना
 कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने  किया
| डॉक्टर चंद्रा ने जानकारी दी कि किस प्रकार से यह है परजीवी बच्चों की आंतों को प्रभावित करते
हुए विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है
| यह किस प्रकार से हमारे शरीर में प्रवेश
करता है
|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!