थत्यूड़@ 8 लाख की लागत से बना मछली फार्म,मुर्गी फार्म व स्विमिंग पूल को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त
क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन भारती ने थाना थत्यूड़ मे तहरीर देते हुए दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की करी मांग
थत्यूड़। जौनपुर ब्लाक के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल देवलसारी के समीप चहियाणा नामे तोक मे मत्स्य विभाग के द्वारा ₹ लगभग ₹800000 की लागत से बनाया गया मछली फार्म जिसमें मुर्गी फार्म व स्विमिंग पूल भी बना हुआ था।
बृहस्पतिवार रात को मछली पालन तालाब को कुछ अज्ञान शरारती तत्वों के द्वारा मछली निकालकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मछली पालन तालाब की बीच की सपोर्ट दीवारों को क्षतिग्रस्त किया गया जिसके कारण मछली पालन केंद्र शोपीस बन गया। मछली पालन केंद्र से दर्जनों लोगों को स्वरोजगार मिल रहा था वही प्रसिद्ध पर्यटक स्थल देवलसारी जाने वाले पर्यटक भी इस मछली पालन केंद्र में सैर करने के लिए आते जाते रहते थे जिससे यह मछली पालन केंद्र पर्यटकों के आकषर्ण का केंद्र भी था। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन भारती ने अज्ञान शरारती तत्वों के खिलाफ थाना थत्यूड़ मे तहरीर देते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।