उत्तराखंडथत्यूड

राईका भवान मे ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न,राईका रगड़ गांव ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ द्वितीय स्थान पर राईका भवान तृतीय स्थान पर रहा 

थत्यूड़। तहसील के धनोल्टी अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भवान जौनपुर टिहरी गढ़वाल मे ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता के आयोजन के अवसर पर सामान्य ज्ञान के स्टेट कोऑर्डिनेटर देव आनंद देवली द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।




सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया जिसमे राजकीय इंटर कॉलेज रगड़ गांव प्रथम स्थान पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ द्वितीय स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज भवान तृतीय स्थान पर रहे। विधालय के प्रधानाचार्य अमीचंद ने बताया की प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमें जिला स्तर पर 18 तारीख को सम्मिलित होंगे,और राज्य स्तर पर उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को देहरादून में आयोजित की जाएगी। साथ ही इस कार्यक्रम से छात्र छात्राओं के सामान्य ज्ञान का स्तर बढ़ेगा और भविष्य में आने वाले कंपटीशन को वह आसानी से कर पाएंगे। 

 इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी विद्यालयों से आए छात्र छात्रा अध्यापकों का अपने विद्यालय में स्वागत किया गया  स्टेट कोऑर्डिनेटर देवानंद देवली का धन्यवाद किया,कार्यक्रम का संचालन सामान्य ज्ञान प्रभारी महावीर नौटियाल के द्वारा किया गया व कार्यक्रम में विशेष सहयोग विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!