विकासखंड-जौनपुर के ग्राम पंचायत-मंजगांव और ग्राम पंचायत-उनियाल में स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम प्रधान द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया गया तथा सभी ग्रामवासियों से हर घर तिरंगा लगाने के लिए अपील की गई।
ब्लॉक मिशन मैनेजर दीपक बहुगुणा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जौनपुर विकासखंड हर ग्राम पंचायत में ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा तथा स्वयं सहायता समूह के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाकर हर किसी को इस महा अभियान से जोड़ा जा रहा है तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
अभियान में मंजगांव के स्वयं सहायता समूह से निशा, पंचमा देवी, रेखा देवी, अनिता देवी, सुमनदेवी, सरिता देवी तथा ग्राम पंचायत-उनियाल गांव के ग्राम प्रधान-वन्दना देवी, आरती देवी, रजनी देवी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी आदि महिलाएं उपस्थित रहे।