उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड
राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
थत्यूड़। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती के अवसर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान टिहरी जनपद के राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत स्वच्छ उत्तराखंड का कार्यक्रम आयोजन किया कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वछता अभियान चला कर स्थानीयों लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया,कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अर्चना गौतम ने स्वयंसेवियों को स्वछता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को प्रेरित किया व इनके द्वारा किये गए कार्य की सराहना की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सदीप कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वच्छ उत्तराखंड का जो नारा है उस पर कार्य कर के एक स्वछ भारत के रूप में देखे इस दौरान महाविद्यालय कर्मचारी रोशन रावत,दिनेेेश पवार,छात्र सघ अध्यक्ष गोविंद दास नरेश मनजीत नीरज मनवीर अंकित थपलियाल,सुमन ज्योति कवि,किरण मनीषा,आदि स्वयंसेवी उपस्थित रहे।




