टिहरी गढ़वाल

अब घर बैठे मिलेगी खतौनी, विरासत दाखिल-खारिज के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

ई-भूलेख पोर्टल से राजस्व सेवाओं का लाभ उठाने की अपील, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत

टिहरी गढ़वाल, 29 सितंबर। मुख्यमंत्री के “सरलीकरण से समाधान की ओर” अभियान के तहत टिहरी जिले में राजस्व सेवाओं को और अधिक सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में ई-भूलेख सेवा को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर नागरिक अब घर बैठे अपनी भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करने के साथ कई महत्वपूर्ण सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं।

ई-भूलेख पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी भूमि की खतौनी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही विरासत के आधार पर दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि राजस्व विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचें। ऑनलाइन आवेदन और अभिलेख प्राप्त करने की सुविधा से जहां लोगों के समय की बचत होगी, वहीं राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में सुगमता भी आएगी।

नागरिक ई-भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट ebhulekh.uk.gov.in पर जाकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!