उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड

यमुनापुल के समीप 80 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

थत्यूड़ |  टिहरी जनपद के थाना कैम्पटी के अर्न्तगत यमुनापुल के समीप पुलिस द्वारा 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल  के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत एवं आगामी त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2019 के सापेक्ष थाना कैम्पटी क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही हेतु को थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा द्वारा थानाध्यक्ष कविता रानी के नेतृत्व में  क्षेत्र में विभिन्न टीमें धर पकड़ हेतु रवाना की गई जिसमे चेकिंग के दौरान अगलाड़ पुल यमुनोत्री मार्ग से अभियुक्त राजकुमार पुत्र भंगी राम यमुनानगर हरियाणा को 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मार्क ग्रेविटी व्हिस्की को नाजायज व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया जिस पर थाना कैम्पटी पर मुकदमा अपराध संख्या 27/ 19 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

 देखिये यह वीडियो  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!