ताज़ा ख़बरथत्यूड
थत्यूड़ में 20 दिसंबर को रोजगार मेले का होगा आयोजन
थत्यूड़। कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 20 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे से खंड विकास अधिकारी कार्यालय थत्यूड़ में बेरोजगार युवक-युवतियों हेतु साक्षात्कार का आयोजन 3 व 6 महा का निशुल्क प्रशिक्षण और प्रशिक्षण पूरा होने पर नौकरी भी मुहैया कराई जा रही है। यह जानकारी देते हुए सिपेट डोईवाला देहरादून में तकनीकी सेवाएं देख रहे शादाब असगर ने बताया कि सिपेट कॉलेज भारत सरकार का एक राष्ट्रीय संस्थान है | सिपेट संस्थान द्वारा प्रशिक्षण के दौरान छात्रावास भोजन पाठ्यक्रम सामग्री यूनिफार्म इत्यादि सुविधाएं निशुल्क दी जाएगी साथ ही प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार भी मुहैया कराया जाएगा प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु उम्र 18 से 35 वर्ष एवं न्यूनतम योग्यता 8वी 10वी व 12वी आईटीआई रखी गई है। रोजगार मेले में प्रतिभागियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा इस रोजगार मेले में मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग एवं सीएनसी मशीन ऑपरेटर हेतु साक्षात्कार होंगे सफल प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को 10 से ₹15000 प्रति माह न्यूनतम वेतन पर रोजगार दिया जायेगा रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी के आवेदन के दौरान किसी भी जानकारी के लिए 8950005876 मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।




