उत्तराखंड

थत्यूड़ : पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर ब्लॉक मुख्यालय में श्रद्धांजलि

B.D.O. अर्जुन सिंह रावत ने किया माल्यार्पण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पंत के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

रिपोर्ट –मुकेश रावत 

थत्यूड़। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती गुरुवार को जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय में श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक परिसर में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी जौनपुर अर्जुन सिंह रावत ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का पूरा जीवन देशभक्ति, जनसेवा, त्याग और संघर्ष की मिसाल रहा। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी उन्होंने राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में अवनेंद्र बछेती, विकास राणा, राजपाल नेगी, संजय तिवारी, हरदेव सिंह, कौस्तुमानंद नौटियाल, गिरीश न्यूली, बलबीर राणा, मनोज पवार, शिवदास, पवन कुमार और सुरेशी देवी सहित ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!