
थत्यूड़ (टिहरी) – जौनपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने मिलकर जौनपुर बाजार में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया।
समारोह में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश लेखवार, जयेंन्द्र बिजलवाण ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का असली नेतृत्व कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही मजबूत होता है।
मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने अपने संबोधन में भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप संगठन को और सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया और सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निहाल सिंह रावत आशुतोष कोठारी सुमेरचंद पवार व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पवार कुलबीर रावत खेमराज भट्ट राजेंद्र कोहली, सोवत रावत जयप्रकाश नौटियाल बच्चन सिंह रावत सोबत रावत ओम प्रकाश गौड़ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।