उत्तराखंड

25 नवंबर को होगी जौनपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

थत्यूड़ में सुबह 11 बजे से ब्लॉक सभागार में जुटेंगे जनप्रतिनिधि और अधिकारी, पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के बाद विभागवार होगी समीक्षा

रिपोर्ट–मुकेश रावत 

थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल)। जौनपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक आगामी 25 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों से बैठक में उपस्थित होकर क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर सहभागिता करने की अपील की है।

खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया है, ताकि विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक विषयों पर चर्चा की जा सके।

उन्होंने बताया कि बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ होगी। इसके बाद क्रमवार विभिन्न विभागों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!