उत्तराखंड ताज़ा

देहरादून में नई जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार, हुआ भव्य स्वागत

टीम वर्क और जनसंपर्क को मजबूत बनाने पर दिया जोर, विभाग को नई दिशा देने की उम्मीद

देहरादून, 21 अप्रैल 2026 : जनपद देहरादून में जिला सूचना अधिकारी के पद पर  प्रियंका जोशी ने स्थानांतरण के उपरांत विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर जिला सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान कार्मिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिला सूचना अधिकारी का अभिनंदन किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि जोशी के नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

कार्यभार ग्रहण करते हुए प्रियंका जोशी ने टीम वर्क को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जाएगा। उन्होंने विभागीय समन्वय को मजबूत करने और सूचना तंत्र को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया।

इस दौरान कार्यालय का माहौल उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!