उत्तराखंड ताज़ा

हनुमान जयंती पर गूंजा ‘जय श्रीराम’, हटवाल गांव में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय माहौल

भक्तों ने की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

रिपोर्ट -मुकेश रावत

सकलाना (टिहरी ): हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सकलाना क्षेत्र के हटवाल गांव (सैण) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने एक सुर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान गूंजते भजनों और जयकारों से पूरा क्षेत्र राममय हो उठा। उपस्थित भक्तजन प्रभु श्रीराम के परम भक्त बजरंगबली की भक्ति में लीन नजर आए।

समाजसेवी अनिल हटवाल ने इस अवसर पर हनुमान जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हनुमान जी सच्ची सेवा, समर्पण और निष्ठा के प्रतीक हैं। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि किस प्रकार निस्वार्थ भाव से प्रभु की सेवा की जाती है।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही क्षेत्र और ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर रविन्द्र सिंह, नवीन केशव, महेश, अंजली, आरती, कृष्णा, आदित्य, विराट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!