उत्तराखंड ताज़ा

बड़ा प्रशासनिक फैसला: मंत्री सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी

अनुभव और कार्यकुशलता पर सरकार का भरोसा—स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, सुलभ और जनोन्मुखी बनाने की उम्मीद

देहरादून। प्रदेश सरकार ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। यह दायित्व उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और प्रभावी कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

 

सरकार के इस फैसले को स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुदृढ़, सुलभ और आमजन के लिए प्रभावी बनेंगी।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार, अस्पतालों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में यह निर्णय निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!