महाविद्यालय नैनबाग मैं कृमि उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न,एल्बेंडाजोल नामक औषधि का किया वितरण
थत्यूड़ | शुक्रवार को राजकीय
महाविद्यालय नैनबाग मैं कृमि उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम परिवार
एवं स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कृमि उन्मूलन कार्यक्रम
के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग व राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में छात्र छात्राओं को परजीवी को समाप्त करने हेतु एल्बेंडाजोल नामक औषधि का वितरण किया |
इस अवसर
पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ ब्रीश कुमार ने कार्यक्रम का
शुभारंभ किया | इसके पश्चात डॉक्टर
विनीत रुहेला ने कृमि किस प्रकार से 1 से 19 वर्ष के बच्चों में प्रवेश करता है इस बारे में
जानकारी दी| क्या
इसके लक्षण होते हैं? कैसे इसकी रोकथाम की जाती है? इस बारे में चर्चा
की| इस
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से हरि भजन सिंह ने भी छात्र छात्राओं को किस प्रकार से इस परजीवी से छुटकारा मिले इस संबंध में जानकारी दी |
अवसर पर
महाविद्यालय की राजनीतिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मधुबाला जुवांठा ने भी
छात्र छात्राओं को संबोधित किया | इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना
कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने किया | डॉक्टर चंद्रा ने जानकारी दी कि किस प्रकार से यह है परजीवी बच्चों की आंतों को प्रभावित करते
हुए विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है| यह किस प्रकार से हमारे शरीर में प्रवेश
करता है |