देहरादून

शिवालिक एकेडमी ने किया डॉ त्रिलोक को सम्मानित।

देहरादून: पौधों को भावनाओं से जोड़कर रोपित पौधों के संरक्षण के लिए मेरा पेड़-मेरा दोस्त अभियान के सफल संचालन के लिए शिवालिक एकेडमी गोपेश्वर ने प्रख्यात पर्यावरणविद वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को सम्मानित किया। एकेडमी के संस्थापक विनोद चंद्र ने कहाकि पेड़ पौधों के प्रति भावनात्मक लगाव के लिए मेरा वृक्ष-मेरा मित्र अभियान का डॉ सोनी ने सफल संचालन किया हैं आज लोग मित्र बनाकर पौधों को लगा रहे है। पर्यावरण बचाने में डॉ सोनी के त्याग के लिए हमारे एकेडमी ने उन्हें सम्मानित किया।
       पर्यावरणविद वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहाकि यह जीवन अनमोल हैं हमने अपने भोगवादी प्रवृति के कारण वनों का दोहन किया हैं जिसके कारण जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाएं व विभिन्न प्रकार के बीमारिया जन्म ले रहे हैं इन्हें रोकना हैं तो हमे पर्यावरणीय संतुलन बनाना होगा ताकि हमारे आनेवाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में चमोली बीजेपी जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, लक्ष्मण सिंह,  लोकेश रावत, राजेंद्र बंडवाल, नरेंद्र रावत, डॉ डीएस नेगी, ऊषा रावत, तुलसी भट्ट, मुदिता रावत(प्रधानाचार्या) आदि।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!