Blog

शिव के दरबार में मित्र पुलिस का अमानवीय चेहरा

रिपोर्टर: भगवान सिंह
रूद्रप्रयाग- केदारनाथ में तीर्थ यात्रियों के साथ मित्र पुलिस द्वारा अभद्रता के साथ ही मारपीट की गई, यही नहीं मित्र पुलिस का अमानवीय चेहरे की पोल तो तब और अधिक विकरालता के साथ सामने आया जब पुलिस द्वारा बच्चों और महिलाओं को भी घसीट कर धक्का मुक्की की गई।
दरअसल केदारनाथ से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक और महिला केदारनाथ पुलिस पर गम्भीर आरोप लगा रही हैं। वीडियो के मुताबिक केदारनाथ मंदिर के अंदर  दर्शन करने से पहले पुलिस द्वारा लाइन में लगे बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट करने के साथ ही भारी अभद्रता की गई है। वीडियो में महिला तीर्थयात्री और बच्चे रोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के इस व्यवहार से स्थानीय लोग भी आक्रोशित हैं। उधर इस मामले में  पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कहना है कि इन दिनों गर्भगृह में दर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है, इन यात्रियों द्वारा गर्भगृह में जाने की जिद्द की जा रही थी और पुलिस के साथ बतमीजी भी की गई जिसपर पुलिस द्वारा इन्हे बाहर निकाला गया।

विडियो देखे- 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!