उत्तराखंडजनसमस्या

लापता व्यक्ति का अभी तक नही लगा सुराग।

रिपोर्ट–(गिरीश चंदोला)
थराली। मुन्दोली निवासी जयवीर सिंह उम्र 37वर्ष पुत्र स्व0 कंचन सिंह  31 जुलाई कर्णप्रयाग से लापता है।
परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट कर्णप्रयाग थाना में दर्ज की है। लेकिन लापता व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। 

देवाल विकास खंड के मुन्दोली गाँव के जयवीर सिंह स्व0कंचन सिंह 30 जुलाई को अपने घर से थराली को निकला था। उसके बाद 31 जुलाई को कर्णप्रयाग में देखा गया तब से उक्त व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। परिजनों के काफी ढूंढ खोज के बाद भी जब परिजनों को इस व्यक्ति का पता नही चला तो उन्होने पुलिस थाना कर्णप्रयाग में जयवीर सिंह जी गुम सुधगी की रिपोर्ट दर्ज कराई 

पुलिस उपनिरीक्षक विजय प्रकाश ने बताया कि परिजनों ने इस सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हम इस व्यक्ति को ढूढ़ने का प्रयास कर रहे है। और इसी के तहत हमने उसके मोबाइल नम्बर को सर्विलांस पर रखा है। जैसे ही कुछ पता चलता है। परिजनों को सूचना दी जायेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!