ताज़ा ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

रामभक्‍त मंत्री सीपी सिंह ने कहा- अल्लाह-हू-अकबर, कांग्रेस के मुस्लिम विधायक इरफान बोले जय श्री राम

रांची। कांग्रेस के जामताड़ा के मुस्लिम विधायक इरफान अंसारी से झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सीपी सिंह द्वारा तथाकथित तौर पर जय श्रीराम का नारा लगवाने को लेकर उत्पन्न विवाद शुक्रवार को मानसून सत्र की समाप्ति के साथ ही थम गया। सत्रावसान के बाद विधानसभा परिसर में दोनों साथ-साथ नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रख ‘हम साथ-साथ हैं’ का नारा बुलंद किया। इसके साथ ही बीते दो दिन से मीडिया में चल रही मनगढ़ंत खबरों और मंत्री सीपी सिंह द्वारा मुस्लिम विधायक इरफान अंसारी से तथाकथित तौर पर जबरन जय श्रीराम का नारा लगाने का विवाद थम गया।
दोनों ही नेताओं ने एक स्वर में कहा, हम धर्म की नहीं, विकास की राजनीति करते हैं। हमारी जोड़ी राम- रहीम की है, चाचा-भतीजे की है। गंगा-जमुनी संस्कृति में हम विश्वास करते हैं। धर्म कोई हो, सम्मान करते हैं। इस दौरान इरफान ने जहां जय श्रीराम का नारा बुलंद किया, वहीं सीपी सिंह ने अल्लाह-हू-अकबर कह कर इस मामले पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया।
मानसून सत्र की समाप्ति के साथ ही थमा विवाद
दोनों ने कहा, राम-रहीम, चाचा-भतीजे की है यह जोड़ी
बताते चलें कि बुधवार को दोनों ही नेताओं के बीच मजाक ही मजाक में जो संवाद हुआ वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खी बन गई। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ। इस स्थिति को संभालते हुए दोनों ही नेता शुक्रवार को फिर मीडिया से मुखातिब हुए। दोनों ही नेताओं ने कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया गया। सीपी सिंह ने कहा विधायक इरफान के पिताजी तक से उनका दोस्ताना संबंध रहा है। ऐसे भी धर्म आपस में तोडऩे नहीं जोडऩे की सीख देता है, जिसके वे हिमायती हैं। इरफान ने भी उनकी बातों को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!