ताज़ा ख़बरथत्यूडराजनीति
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एक दिवसीय जनपद भ्रमण, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
थत्यूड़। नई टिहरी 25 जून को प्रदेश की महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहीं है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि महामहिम मौर्य 26 जून को पूर्वाह्न 10.20 बजे देहरादून से हैलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थानकर पूर्वाह्न 10.35 बजे जनपद के चम्बा स्थित पुलिस लाईन हैलीपैड पहुंचेगी। तदुपरान्त महामहिम मौर्य कार द्वारा रानीचैरी स्थित फारेस्ट्री स्कूल पहुंचेगी जहां महामहिम पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01 बजे तक उपस्थित रहेंगी। इसके बाद महामहिम मौर्य अपराह्न 1.20 बजे चम्बा स्थित पुलिस लाईन हैलीपैड से हैलीकाॅप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी।




