थत्यूडराजनीति

पंचायत चुनाव के चलते थत्युड ग्राम सभा मे मतदाता सूचि मे नांमाकन के लिए आवेदनो की होड

थत्यूड़ | पंचायत चुनाव के चलते टिहरी के जौनपुर ब्लाक मुख्यालय की ग्राम पंचायत थत्युड मे इन दिनों मतदाता सुचि मे नांमाकन की होड लगी है| दरअसल थत्युड ग्राम पंचायत जौनपुर क्षेत्र के मुख्यालय यानी की बाजार की ग्राम पंचायत है जंहा पर कई जगह के लोग निवास करते है यंहा पर आंगनबाडी कार्यकर्ती द्वारा किए गए सर्वे व नांमाकन के दौरान 400 मतदाता थे| किन्तु इन दिनो मतदाता सुचि मे छुटे हुए नामो को चडाने का काम निर्वाचन आयोग कर रहा है इसी के चलते कई गांवो मे पंचायत प्रतिनिधियो के पद आरक्षण के तहत आरक्षित होने पर गांव वाले अपना नाम थत्युड ग्राम पंचायत मे चडाने के लिए बैंक चालान लगा रहे है वंही कई चुनाव लडने वाले प्रत्याशी भी दुसरी जगह के लोगो के नाम का चालान बैंक से लगवाकर नाम चडाने का काम कर रहे है| दुसरे गांव या जगह पर काम करने वाले सरकारी कर्मचारी भी इसमे पिछे नही है वे भी थत्युड की मतदाता सूचि मे अपना नाम अंकित करवाना चाहते है | नांमाकन करवाने वालो की तादात ज्यादा है |एस डी एम धनोल्टी रविन्द्र जुंवाठा ने बताया की इस सम्बन्ध मे कई लोग नाम मतदाता सूचि मे चडवाने के लिए आ रहे है किन्तु थत्युड ग्राम पंचायत उनके संज्ञान मे पहले से ही है उन्होने कहा की जांच करने के बाद व परिवार रजिस्टर मे यदि नाम अंकित होगा तब जाकर ही मतदाता सूचि मे नाम चडाया जाएगा| वंही थत्युड के ग्रामवासियो का कहना भी है की इस प्रकार से बाहरी लोगो का थत्युड ग्राम पंचायत मे जुडना गलत है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!