उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड

नव नियुक्त प्रदेश युवा मोर्चा संयोजक आउटरीच कॉलेज डॉ मनवीर माही का थत्यूड़ में भव्य स्वागत।

 

रिपोर्ट-मुकेश रावत

थत्यूड़। भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम में पहुंचे नव नियुक्त प्रदेश युवा मोर्चा संयोजक आउटरीच कॉलेज डॉ मनवीर माही का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। 

भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यकारणी मे टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्युड क्षेत्र के ग्राम सभा भाल के निवासी भाजपा के युवा नेता व पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत विकास खण्ड जौनपुर डा० मनवीर सिहं नेगी (माही) को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दल लटवाल की संस्तुती पर नई कार्यकारणी मे कालेज आउट रिच का प्रदेश संयोजक भाजपा युवा मोर्चा नियुक्त किया गया है।

मनवीर सिहं नेगी (माही) ने प्रदेश कार्यकारणी युवा मोर्चा भाजपा मे दायित्व मिलने पर प्रेदश कार्यकारणी व वरिष्ठ नेताओ का धन्यवाद अदा करते हुये डॉ माही ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया डा० मनवीर माही के प्रदेश संयोजक कालेज आऊट रिच बनने पर थत्युड क्षेत्र मे भाजपा कार्यकर्ताओ मे खुशी का माहोल है। 

इस मौके मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़ युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज बिष्ट रमन रावत आलोक कुमार कुलवीर रावत दीपेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!