उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड

देवलसारी को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग

प्रत्येक वर्ष देश विदेश से हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं देवलसारी

थत्यूड़।  जौनपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने थत्यूड़ देवलसारी पर्यटन स्थल को धनोल्टी की तर्ज पर पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग प्रदेश के पर्यटन मंत्री से की है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमवारी लाल नौटियाल पूर्व  ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत ग्राम प्रधान मोलधार कमल किशोर नौटियाल ग्राम प्रधान तेवा आरती परमार पूर्व प्रधान बंगशील महावीर सिंह राणा विजेंद्र सिंह पवार आदि लोगों ने शासन प्रशासन से मांग की है, कि पर्यटक स्थल देवलसारी जो प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नाग टिब्बा के मध्य में पड़ता है। 
जहां पर प्रत्येक वर्ष हजारों देश विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इसलिए इस पर्यटक स्थल को धनोल्टी की तर्ज पर पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा  कि यहां पर सड़क सुविधा नहीं होने के कारण पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। देवलसारी पर्यटन स्थल तक पहुंचने के लिए ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ से 10 किलोमीटर की दूरी पर बंगशील व ओडार्सु गांव से 1 किलोमीटर की दूरी तय कर देवलसारी पहुंचा जा सकता है। जहां पर घने देवदार बांन्ज बुरांश व रंग बिरंगी तितलियों का मनमोहक संसार फैला हुआ है। सुरेन्द्र सिंह रावत कांग्रेस ब्लोक अध्यक्ष भाजपा मंडल महामंत्री सुनील थपलियाल जयपाल कैरवाण का कहना है कि यदि देवलसारी पर्यटक स्थल को सही ढंग से विकसित किया जाता है तो यहां पर पर्यटन के साथ-साथ लोगों का स्वरोजगार बढ़ेगा और जिससे पलायन होने से भी रुकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!