उत्तराखंड

दगडा लिजैद्या गीत को 50000़ से अधिक लोग देख चुके

लोगों को पसंद आ रहा विकास बहुगुणा का नया गीत ‘दगडा लिजैद्या  सैन्य जवानों को समर्पित है यह गढ़वाली वीडियो गीत

थत्यूड़। फस्ट नॉट प्रोडक्शन की नई प्रस्तुति गढ़वाली गीत ‘दगडा लिजैद्या’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक सप्ताह में इस गीत को 50000़ से अधिक लोग देख चुके हैं। युवा गायक विकास बहुगुणा की आवाज से सजे यह वीडियो गीत सैन्य जवानों को समर्पित है। गायक विकास बहुगुणा ने बताया कि उनका ये नया गीत भारतीय सेना के पराक्रम एवं हाल ही पुलवामा आतंकी हमले के बाद की स्थिति और शहीदों के परिवारों के दर्द को दर्शाता है। वीडियो गीत की शूटिंग टिहरी, पौड़ी एवं मसूरी में की गई है। गीत में अभिनेता का किरदार प्रवीण भट्ट एवं अभिनेत्री का किरदार साक्षी काला ने निभाया है। वीडियो गीत का म्यूजिक उत्तराखंड के जाने माने

म्यूजिक कंपोजर गुंजन डंगवाल ने दिया है निर्देशन जय डी एवं संपादन नागेन्द्र प्रसाद ने किया है।
इससे पहले इस गीत का लोकार्पण लक्ष्मण झूला स्तिथ स्टेप्स कैफे में नगर पालिका मुनि की रेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी,गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी, मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर वक्ताओं ने लोक संस्कृति के उत्थान के लिए आंचलिक बोली भाषा को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि हमारी बोली भाषा के संरक्षण में लोक गीतों का योगदान अतुलनीय है। गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने कहा कि प्रदेश गठन के अठारह वर्षों बाद भी आज लोक गायकों, लोक कलाकारों की स्तिथि दयनीय है। बोली भाषा के संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!