उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड

थत्यूड़ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा रैली

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी रैली रहे मौजूद

भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय नागपुर में 52 वर्षों के बाद पहली बार तिरंगा लहराया गया : प्रीतम 

थत्यूड़। ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ बाजार में कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में पहुंचे और देशभक्ति नारे भारत माता की जय वंदे मातरम के जोरदार नारों के साथ ब्लॉक मुख्यालय के रामलीला मैदान में पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात जनसभा को संबोधित किया। 

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और वर्तमान में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश से जहां हर घर तिरंगा लगाने की अपील की है तो वही अपने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय नागपुर में 52 वर्षों के बाद पहली बार तिरंगा लहराया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को हमेशा जोड़ने का काम किया है जबकि भाजपा हिंदू मुस्लिम जाति धर्म की राजनीति करके देश को तोड़ने का काम कर रही है। 

इस अवसर पर जौनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। 

इस अवसर पर विक्रम सिंह नेगी विधायक प्रतापनगर मनमोहन सिंह मल्ल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी नरेंद्र चंद रमोला पूर्व प्रमुख चंबा विक्रम सिंह पवार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चंबा जिला अध्यक्ष राकेश राणा पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज राणा पूर्व ब्लाक प्रमुख मीरा देवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह चौहान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व उत्तराखंड आंदोलनकारी सोमबारी लाल नौटियाल मेघ सिंह कंडारी दिनेश रावत युवा नेता ज्योत सिंह रावत दीपचंद सजवान महिपाल सिंह रावत महिपाल पवार जयपाल राणा महावीर चौहान सुभाष रौंछैला जगमोहन चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!