उत्तराखंड ताज़ाजनसमस्या
थत्यूड़ क्षेत्र में विगत 1 सप्ताह से बीएसएनएल सेवा ठप
थत्यूड़। विकासखंड जौनपुर के थत्यूड़ क्षेत्र में विगत 1 सप्ताह से बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं में दूरसंचार विभाग टिहरी के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है उपभोक्ता द्वारिका प्रसाद ग्राम परोड़ी शरद पवार मुन्दणी जयदेव लेखवार कृपाल सिंह रावत विजय गौड़ आदि लोगों का कहना है कि थत्यूड़ क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा 1 सप्ताह से ठप पड़ी हुई है जिससे उपभोक्ताओं का संपर्क अपने नाते रिश्तेदारों से व व्यापारियों को व्यापार कार्य में संपर्क नहीं हो पा रहा है उन्होंने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा आए दिन खराब चलती रहती है किंतु विभाग इस ओर कोई सुध नहीं कर पा रहा है।




