उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड

अतिक्रमण हटाने पर वन विभाग व ग्रामीणों के बीच हुई तीखी नोकझोंक

थत्यूड़। मंगलवार को मसूरी वन प्रभाग की जौनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार राणा के नेतृत्व में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मोरियाणा तोक में अवैध अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कई ग्रामीणों के साथ टीम की नोकझोंक हुई। 

👆👆देखिये विडियो 👆👆

बताया कि मोरियाणा क्षेत्र में पर्यटक काफी संख्या में पहुंचते हैं, लेकिन कई लोगों ने वन विभाग की जगह पर खोखे, दुकान और अन्य प्रकार का अतिक्रमण किया हुआ है। कई बार चेतावनी देने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया कि भविष्य में दुबारा अतिक्रमण किए जाने पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

इस अवसर पर कैम्पटी रेंज से सुशील गौड़ वन बीट अधिकारी, अर्जुन सजवान वन दरोगा जौनपुर रेंज से राम सिंह पवार वन दरोगा, विजेंद्र कोकलियाल वन दरोगा, हरविंद रावत वन दरोगा,जयवीर सिंह रांगड वन बीट अधिकारी,आनंद सिंह रांगड वन बीट अधिकारी, रामलाल लेखवार वन बीट अधिकारी, नीलकंठ पोखरियाल वन बीट अधिकारी,आनंद सिंह वन आरक्षी,राहुल वन आरक्षी आदि विभिन्न स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!