उत्तराखंड ताज़ा

वात्सल्य योजना: 3.05 करोड़ रुपये डीबीटी से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित

मंत्री रेखा आर्या ने कहा— कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को 3000 रुपये मासिक सहायता जारी

देहरादून, 12 फरवरी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खातों में 3 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से जारी की। कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार वर्ष 2020 से कोरोना महामारी के दौरान अभिभावकों को खो चुके बेसहारा बच्चों को प्रतिमाह 3000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत नवंबर 2025 तक की धनराशि पूर्व में जारी की जा चुकी है। गुरुवार को दिसंबर माह के लिए 5114 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 53 लाख 42 हजार रुपये तथा जनवरी माह के लिए 5078 लाभार्थियों को 1 करोड़ 52 लाख 34 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि लाभार्थी के 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने, बालिका लाभार्थी के विवाह अथवा सेवायोजित होने पर योजना का लाभ स्वतः समाप्त हो जाता है।

कार्यक्रम में सीपीओ अंजना गुप्ता, डिप्टी सीपीओ राजीव नयन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!