
थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल): थत्यूड़ पुलिस ने अपनी ईमानदारी और जनसेवा का परिचय देते हुए इको पार्क धनौल्टी में गुम हुआ आईफोन उसके मालिक को सही-सलामत सुपुर्द किया।
दिनांक 10 नवम्बर 2025 को शिवेश यादव निवासी रायबरेली (उत्तर प्रदेश) अपने परिवार के साथ धनौल्टी घूमने आए थे, जहां उनका आईफोन पार्क में कहीं गिर गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता, हमराही कांस्टेबल दलीप कुमार व नरेश शोकटा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर सर्च अभियान चलाया और कुछ ही समय में मोबाइल बरामद कर लिया।
बरामद आईफोन को धनौल्टी चौकी पर मालिक को सुपुर्द किया गया।
पर्यटक परिवार ने धनौल्टी पुलिस की ईमानदारी, तत्परता व जनसेवा की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया।
पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता, कांस्टेबल दलीप कुमार, कांस्टेबल नरेश शोकटा मौजूद रहे।



