
रिपोर्ट — मुकेश रावत
थत्यूड़/कैम्पटी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल पुलिस के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कैम्पटी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ₹19,000 मूल्य का गुम मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया, जिससे पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कैम्पटी में तैनात अपर उपनिरीक्षक शेर सिंह चौहान तथा CCTNS कर्मचारी महिला कांस्टेबल 95 ना0पु0 वंदना द्वारा CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया गया। इस दौरान C.I.U टीम टिहरी गढ़वाल के सहयोग से तकनीकी इनपुट जुटाए गए, जिनके आधार पर गुम मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक खोज निकाला गया।
बरामद मोबाइल फोन नियमानुसार उसके वास्तविक स्वामी संगम शुक्ला पुत्र रामनरेश शुक्ला, निवासी ग्राम भुजौली शुक्ल, जनपद कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) को सौंप दिया गया। मोबाइल कंपनी/मॉडल रियलमी (REALME) है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹19,000 बताई गई है।
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर स्वामी ने कैम्पटी पुलिस का हृदय से आभार जताया और पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं कार्यशैली की सराहना की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं विश्वास के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी के लिए इसी प्रकार सतत अभियान चलाती रहेगी।



