थत्यूड

थत्यूड़ में भाजपा बैठकों में घट रही कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

पद पाने की होड़ तो तेज, लेकिन कार्यक्रमों में सक्रियता कम; संगठन स्तर पर होगी समीक्षा

रिपोर्ट –मुकेश रावत 

थत्यूड़ (टिहरी )। भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर विकासखंड क्षेत्र में आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं की घटती उपस्थिति संगठन के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। शनिवार को आयोजित मंडल स्तरीय ‘केंद्रीय बजट कार्यक्रम चौपाल संवाद-2026’ बैठक में भी कार्यकर्ताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, जिस पर जिला नेतृत्व ने नाराजगी जताई।

जिला अध्यक्ष उदय रावत ने बैठक में स्पष्ट कहा कि जौनपुर मंडल में विभिन्न पदों को पाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच होड़ तो रहती है और पदाधिकारियों के पास लगातार फोन भी आते हैं, लेकिन जब संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों में भागीदारी की बात आती है तो वही कार्यकर्ता अनुपस्थित नजर आते हैं।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति संगठनात्मक सक्रियता पर प्रश्नचिह्न लगाती है और संकेत देती है कि कार्यकर्ताओं में निष्क्रियता बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस विषय पर संगठन स्तर पर गंभीर समीक्षा की जाएगी तथा कार्यकर्ताओं को फिर से ऊर्जावान और सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो भविष्य के कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों पर इसका असर पड़ सकता है। वहीं पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि अनुशासन और सक्रियता को प्राथमिकता देते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!