उत्तराखंड ताज़ा

टिहरी में जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित सम्मेलन में मातृ स्वास्थ्य व संस्थागत प्रसव पर दिया गया जोर

टिहरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत मंगलवार को जनपद टिहरी में जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आशा कार्यकत्रियों, आशा फैसिलिटेटरों एवं ब्लॉक समन्वयकों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी डॉ. श्याम विजय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश भट्ट, एनएचएम जिला लेखा प्रबंधक अनिल प्रसाद बिजलवान, अनसूया नौटियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। वे विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से कार्य करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकत्रियों का प्रमुख दायित्व मातृ मृत्यु दर में कमी लाना तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है।

 

सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए आशा कार्यकत्रियों में प्रथम पुरस्कार प्रभा नौटियाल (विकासखंड जौनपुर), द्वितीय पुरस्कार सोनिया तोपवाल (विकासखंड चंबा) तथा तृतीय पुरस्कार कमली देवी (विकासखंड छाम) को प्रदान किया गया। वहीं आशा फैसिलिटेटर श्रेणी में प्रथम पुरस्कार बबली राणा (विकासखंड भिलंगना), द्वितीय पुरस्कार मुन्नी उनियाल (विकासखंड फकोट) और तृतीय पुरस्कार आशा जोशी (विकासखंड प्रतापनगर) को दिया गया।

 

इसके अलावा जनपद स्तरीय सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक समन्वयक का प्रथम पुरस्कार राजेश सिंह (विकासखंड जाखणीधार) को प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप प्रथम पुरस्कार के तहत ₹5000, द्वितीय पुरस्कार ₹3000, तृतीय पुरस्कार ₹1000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम में जनपद भर से बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां, आशा फैसिलिटेटर एवं ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक (आशा कार्यक्रम) गोवर्धन गोस्वामी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!